हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, लाहौल-स्पीति में तापमान 0.3 डिग्री पहुंचा

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। लाहौल-स्पीति सहित जनजातीय इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ गई है, जहां कुकुमसेरी में तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड बढ़ रही है। किन्नौर के कल्पा में तापमान 6.2 डिग्री, मनाली में 8.4 डिग्री, भुंतर में 11.0 डिग्री और कुफरी में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री रहा।

राज्य के अन्य हिस्सों में सोलन का तापमान 12.8 डिग्री, पालमपुर और भरमौर में 13.0 डिग्री, चंबा में 13.2 डिग्री तथा शिमला में 13.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुंदरनगर में 14.4 डिग्री, ऊना में 14.8 डिग्री, कांगड़ा में 15.2 डिग्री, मंडी में 15.3 डिग्री, बिलासपुर में 17.0 डिग्री और धर्मशाला में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा सराहन में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 19.0 डिग्री और पांवटा साहिब में 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। सराहन में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट दिया है। वहीं 16 और 17 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है, हालांकि इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 20 अक्टूबर तक पूरा राज्य साफ रहेगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News