Shimla News: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद पहाड़ों की रानी शिमला से जुड़ी उनकी यादें फिर ताजा हो गई हैं। साल 2024 में फिल्म ‘वनवास’ की शूटिंग के सिलसिले में वह शिमला आए थे। उस दौरान बर्फबारी के लंबे इंतजार का किस्सा आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
जनवरी 2024 में नाना पाटेकर फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 17 दिन तक शिमला में रुके थे। उस दौरान उन्होंने वादियों और स्थानीय लोगों के साथ कई यादगार पल बिताए। बर्फबारी न होने पर उन्होंने हल्की निराशा जताते हुए चुटीले अंदाज में कहा था कि अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, मुझे अभिनय से सुकून मिलता है।
शूटिंग के दौरान बर्फबारी और प्रशंसकों की भारी भीड़
फिल्म की शूटिंग मालरोड, ऐतिहासिक रिज मैदान, मशोबरा, कुफरी और नालदेहरा में हुई थी। मालरोड पर नाना को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। फिल्म में नाना पिता और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा बेटे के किरदार में थे। शुरुआत में सीन के लिए कृत्रिम बर्फ का इस्तेमाल किया गया था।
कुछ दिन बाद जब मौसम ने करवट ली और प्राकृतिक बर्फबारी शुरू हुई, तो नाना पाटेकर खुशी से झूम उठे। उन्होंने हाथों में बर्फ उठाकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया था। स्थानीय आइस स्केटिंग रिंक में भी कुछ दृश्य फिल्माए गए थे। उनका यह पूरा प्रवास केवल एक शूटिंग नहीं बल्कि एक खूबसूरत सफर बन गया।
अभिनेता और रंगकर्मी संजय सूद ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान नाना ने शहर की खूबसूरती की तारीफ की थी। साथ ही बढ़ती भीड़ और निर्माण पर चिंता भी जताई थी। संजय ने कहा कि चेहरे के भाव, आंखों की भाषा और संवाद उन्हें अद्वितीय अभिनेता बनाते थे।