लाहौल-स्पीति के केलांग में 2 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेगा मुख्य मार्ग, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक रूट

Share

- Advertisement -

Keylong News: लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में सड़क निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्गा माता रोड से अस्पताल चौक तक कंक्रीट पेवर बिछाया जाएगा। इस काम के चलते प्रशासन ने 2 से 20 अक्टूबर तक इस मार्ग को बंद रखने का फैसला लिया है।

यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्ट हुआ रूट

एसडीएम केलांग कुनिका ऐकर्स ने बताया कि निर्माण अवधि में वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किया गया है। मार्ग बंद रहने के दौरान वाहन चालक बिलिंग से जिला अस्पताल और टाउन रोड होते हुए शाकस नाला वाले रास्ते का उपयोग कर सकेंगे। सुचारू व्यवस्था के लिए जगह-जगह दिशा-निर्देश लगाए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि एंबुलेंस जैसे जरूरी और आपातकालीन वाहनों को जरूरत के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। परिस्थितियों को देखते हुए इन वाहनों को निर्माण वाले रास्ते या नजदीकी सुरक्षित मार्ग से निकलने की विशेष छूट मिलेगी। इससे मरीजों और गंभीर मामलों में कोई परेशानी नहीं होगी।

समय पर काम पूरा करने को मांगा सहयोग

प्रशासन ने सड़क निर्माण के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि विकास कार्य तय समय सीमा में पूरा हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News