हिमाचल में कैबिनेट विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, बोलीं- सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्ताव मिलने के बाद ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी आलाकमान को इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बैलेट पेपर की मांग

शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि नई पीढ़ी भी चुनाव आयोग के कामकाज से असंतुष्ट है और आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है।

ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगामी चुनावों को बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाई। पाटिल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है। इस कथित धांधली के खिलाफ पार्टी सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।

संगठन में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख और नसीहत

पार्टी के आंतरिक मामलों पर चर्चा करते हुए रजनी पाटिल ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी को सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की सख्त नसीहत दी। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी। कई जिला अध्यक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर लंबित नियुक्तियां जल्द पूरी की जाएंगी।

पाटिल ने ऐलान किया कि कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। राज्य में पेपर लीक को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके चलते कई युवाओं ने जान गंवाई है। साथ ही राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को हिमाचल में कराने का आग्रह होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News