किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बर्फबारी में फंसे राजस्थान के 9 श्रद्धालु, रेस्क्यू के लिए रवाना हुई क्यूआरटी

Share

- Advertisement -

Kinnaur News: किन्नर कैलाश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हुए ताजा हिमपात के कारण राजस्थान के नौ श्रद्धालु गुफा के पास बर्फबारी के बीच फंस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस और होमगार्ड की क्विक रिस्पांस टीम को रवाना किया गया है।

पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीम राहत कार्य में जुटी

एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि बर्फ में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किन्नौर पुलिस और होमगार्ड के दस सदस्यों वाली संयुक्त क्यूआरटी तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है। बचाव दल के सदस्य चुनौतीपूर्ण मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

लगातार बर्फबारी के कारण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे संपर्क साधने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नेटवर्क की समस्या के बावजूद सभी नौ श्रद्धालु सुरक्षित हैं। बचाव दल जल्द ही उन तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बेस कैंप तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।

उल्लेखनीय है कि इस साल प्रशासन ने किन्नर कैलाश यात्रा के लिए पूर्बनी-डांगलीडेन-गुफा नाम से नया वैकल्पिक रूट तैयार किया था। यह आधिकारिक यात्रा 17 अगस्त से 23 अगस्त तक संचालित की गई थी। इस सात दिवसीय तय अवधि के दौरान कुल 298 पंजीकृत श्रद्धालुओं ने इस नए रास्ते से अपनी सफल यात्रा पूरी की थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News