वियतनाम की राजधानी हनोई में दुकान में जोरदार धमाका, छह लोगों की मौत और दस घायल

Share

- Advertisement -

World News: वियतनाम की राजधानी हनोई के घनी आबादी वाले इलाके में एक खाने-पीने की दुकान में सुबह आठ बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

दुकान में हुआ धमाका

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह धमाका सुबह आठ बजे डोंग दा स्ट्रीट पर स्थित खाने-पीने की एक दुकान में हुआ। धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

गैस से जुड़े धमाके की आशंका

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह धमाका कुकिंग गैस से जुड़ा हो सकता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बचाव और राहत कार्य अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News