ईरान युद्ध में अमेरिका का रक्षा खर्च 47 अरब डॉलर के पार, पेंटागन ने संसद को सौंपा विस्तृत ब्यौरा

Share

- Advertisement -

Washington News: ईरान युद्ध में अमेरिका का सैन्य खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। गत फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध पर अमेरिका अब तक 47.1 अरब डॉलर (करीब 3.9 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर चुका है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने संसद को इस संबंध में ताजा आंकड़े सौंपते हुए खर्च का विस्तृत ब्यौरा साझा किया है।

पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर तक इस युद्ध पर कुल 47.1 अरब डॉलर का खर्च आ चुका है। कुल खर्च का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा केवल बम, मिसाइलों और अन्य रक्षा हथियारों पर खर्च हुआ है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल किसी बड़े पैमाने पर नए सैन्य अभियान से परहेज करने का संकेत दिया है।

छह हफ्तों में जुड़ा 3.5 अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च

पेंटागन ने करीब छह सप्ताह पहले सांसदों के साथ अनुमानित खर्च का शुरुआती आंकड़ा साझा किया था। हालांकि ताजा रिपोर्ट में करीब 3.5 अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च दर्ज किया गया है। संसद में पेश किए गए अवर्गीकृत (Unclassified) ब्यौरे में सैन्य सेवाओं और नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हथियारों की अलग-अलग श्रेणियों का लेखा-जोखा शामिल है।

विभिन्न सैन्य विंगों का खर्च और संसाधनों की तैनाती

जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना ने लड़ाकू और बमवर्षक विमानों के नियमित संचालन पर 7.6 अरब डॉलर खर्च किए हैं। नौसेना ने विमानवाहक पोतों समेत दो दर्जन से अधिक युद्धपोतों की सक्रिय तैनाती पर 1.5 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

वहीं, थलसेना ने क्षेत्र में अपने सैनिकों की निरंतर मौजूदगी और रसद आपूर्ति बनाए रखने पर 2.1 अरब डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस पूरे सैन्य अभियान के लिए वर्तमान में 50 हजार से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News