आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका कार्यक्रम पर विवाद, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन आयोजन का कई संगठनों ने किया कड़ा विरोध

Share

- Advertisement -

New York News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य कार्यक्रम न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, इस बड़े कार्यक्रम को लेकर वहां विवाद शुरू हो गया है। न्यूयॉर्क के मेयर और कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है।

‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ फोरम द्वारा ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अमेरिका में सक्रिय मानवाधिकार और अल्पसंख्यक समूहों सहित पचास से अधिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कई स्थानीय हिंदू संगठनों का कहना है कि भागवत को सभी हिंदुओं के प्रतिनिधि की तरह पेश करना गलत है।

‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ की कार्यकारी निदेशक सुनीता विश्वनाथ ने बताया कि 61 धर्मनिरपेक्ष और धार्मिक संगठनों ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पीटीआई के अनुसार, ये समूह मैडिसन पहुंचकर संदेश देंगे कि यह विचारधारा उनका प्रतिनिधित्व नहीं करती। इससे पहले न्यूयॉर्क सिटी हॉल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम रद्द करने की मांग उठाई गई थी।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इस आयोजन पर कड़ा विरोध जताया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शायद उनके पास नहीं है, लेकिन वे इसका समर्थन नहीं करते। उन्होंने भारत को विविध और धर्मनिरपेक्ष देश बताते हुए लोगों को अलग-थलग करने वाली सोच पर चिंता जताई।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News