इंडोनेशिया के जावा सागर में यात्री जहाज पलटने से 6 की मौत, 130 लोग लापता और 107 को सुरक्षित बचाया

Share

- Advertisement -

World News: इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरा पोत ‘वर्गाे ट्रांसपोर्ट 8’ भीषण आंधी और खराब मौसम के बीच समुद्र में पलट गया। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के मुताबिक हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

जहाज पर कुल 243 लोग सवार थे, जिनमें से 107 यात्रियों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 2 बजे संपर्क टूटने के बाद से 130 लोग अभी भी लापता हैं। यह पोत शनिवार को पूर्वी जावा के सुराबाया से रवाना होकर बंजरमासिन जा रहा था।

हेलीकॉप्टर से मुआयना और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

शुरुआती रिपोर्ट में जहाज के पूरी तरह डूबने की आशंका जताई गई थी। हालांकि बाद में इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री डुडी पुरवागंधी ने साफ किया कि हवाई निरीक्षण के दौरान जहाज समुद्र में पलटा हुआ दिखा है, लेकिन वह पूरी तरह डूबा नहीं है। हादसे के सही कारणों की गहन जांच जारी है।

बचाव एजेंसियों ने जहाज के अंतिम लोकेशन के आसपास बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहत कार्य में कई गश्ती जहाजों, पेशेवर गोताखोरों और हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। बचाव दल समुद्र में फंसे बाकी यात्रियों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

इधर सुराबाया स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी कि पोत पर कोई भी चीनी नागरिक सवार नहीं था। स्थानीय प्रशासन और जांच दल लापता लोगों को खोजने के साथ-साथ इस बात की पड़ताल में जुटे हैं कि खराब मौसम की चेतावनी के बीच जहाज को रवाना कैसे किया गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News