इजराइल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Tel Aviv News: इजराइल में एक भारतीय नागरिक की मौत का दुखद मामला सामने आया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने मृतक की पहचान राजीव आचार्य के रूप में की है। दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पुष्टि की है कि स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को अरेस्ट कर लिया है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन इजराइली अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन ने सूचित किया है कि मामले की परिस्थितियों और सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

भारतीय दूतावास ने जताया गहरा शोक, परिजनों को हर मदद का आश्वासन

दूतावास ने राजीव आचार्य के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में हर संभव राजनयिक और कानूनी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय मिशन पूरे मामले की जांच प्रक्रिया पर करीब से नजर रख रहा है।

इजराइली पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। दूतावास ने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ जुड़े हुए हैं। घटना से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी परिवार तक पहुंचाई जा सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News