ब्रिटेन में महिला ने दिया 6.4 किलो के बच्चे को जन्म, डाइट और आकार देख डॉक्टर भी हैरान

Share

- Advertisement -

London News: ब्रिटेन के मिल्टन कीन्स अस्पताल से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए 6.4 किलोग्राम वजनी नवजात शिशु को जन्म दिया है, जिसका वजन सामान्य नवजात बच्चों के मुकाबले लगभग दोगुना है।

यह बच्चा अपने असाधारण शारीरिक आकार और खुराक के कारण पूरे ब्रिटेन में चर्चा का विषय बन गया है। जन्म के तुरंत बाद खरीदे गए सभी कपड़े बच्चे को छोटे पड़ गए। मजबूरी में माता-पिता को पहले ही दिन से उसे 3 से 6 महीने के बच्चों के कपड़े पहनाने पड़े।

एक बार में दो बोतल दूध पी जाता है ‘सुपर बेबी’

कपड़ों के साथ-साथ इस नवजात की भूख भी सभी को हैरान कर रही है। यह बच्चा एक बार की खुराक में सीधे दो बोतल दूध पी जाता है। 33 वर्षीय मां जेनेली रॉस की यह प्रेग्नेंसी काफी तकलीफदेह रही, जिसमें गर्भ में बच्चे का आकार तेजी से बढ़ रहा था।

giant baby born in uk617604800459159551
ब्रिटेन में महिला ने दिया 6.4 किलो के बच्चे को जन्म, डाइट और आकार देख डॉक्टर भी हैरान 2

डॉक्टरों को हर दो हफ्ते में महिला का विशेष अल्ट्रासाउंड और ब्लड शुगर टेस्ट करना पड़ता था। हालांकि, तमाम आधुनिक जांच के बावजूद डॉक्टर डिलीवरी से पहले बच्चे के इतने सटीक और भारी वजन का अंदाजा लगाने में असफल रहे थे।

आनुवंशिकी का दुर्लभ मामला, मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ

जेनेली की लंबाई 5 फीट 7 इंच और पति विक्टर ओकनमे 6 फीट लंबे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आनुवंशिकी का एक दुर्लभ मामला है। महिला के पहले से दो बच्चे हैं, लेकिन यह नवजात अपने दोनों भाई-बहनों से दोगुना भारी है।

यह बच्चा मामूली अंतर से ब्रिटेन का सबसे वजनी बच्चा बनने से चूक गया। वहां सबसे भारी बच्चे का रिकॉर्ड 1992 में जन्मे गाय कार के नाम है, जिसका वजन 7 किलो था। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News