बांग्लादेश के शिपब्रेकिंग यार्ड में जहरीली गैस रिसाव से बड़ा हादसा, सेवामुक्त जहाज काटते समय 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Sitakunda News: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा पेश आया। यहां एक पोतभंजक गोदी यानी शिप ब्रेकिंग यार्ड में काम के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इस गंभीर घटना में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस निरीक्षक मोहम्मद आलमगीर के अनुसार, यह हादसा सीताकुंडा क्षेत्र में स्थित फिरदौस स्टील शिप ब्रेकिंग यार्ड में हुआ। मजदूर वहां एक सेवामुक्त पुराने जहाज को तोड़ने का काम कर रहे थे। शुरुआत में छह लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था की जांच जारी

सरकारी कारखाना निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी महबूबुल हसन ने बताया कि जहाज से अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से यह जानलेवा हादसा हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी अब इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि गैस कैसे निकली और यार्ड में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम मौजूद थे या नहीं।

वैश्विक स्तर पर बड़ा है सीताकुंडा का शिपब्रेकिंग उद्योग

बांग्लादेश का पोत भंजन उद्योग कई अरब डॉलर का एक बेहद विशाल वैश्विक कारोबार है, जो चट्टोग्राम के सीताकुंडा तट पर करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। दुनिया भर के पुराने जहाजों को तोड़ने के कुल काम में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है और यहां लगभग 150 पंजीकृत यार्ड सक्रिय रूप से संचालित हैं।

यह पूरा उद्योग सालाना लगभग 2.46 अरब अमेरिकी डॉलर का बड़ा व्यापार करता है। इसके अलावा देश में उपयोग होने वाले कुल कबाड़ इस्पात यानी स्क्रैप स्टील की आधे से अधिक आपूर्ति इसी क्षेत्र से पूरी होती है। इस विशाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर हजारों मजदूर लगातार काम करते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News