व्हाट्सएप स्टेटस के लिए आ रहा है कमाल का फीचर, अब स्टेटस पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे कैप्शन

Share

- Advertisement -

Delhi News: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए एक बेहद काम का नया अपडेट लेकर आ रहा है। अब यदि आपने व्हाट्सएप स्टेटस लगाते समय गलत कैप्शन लिख दिया है, तो आपको पूरा स्टेटस डिलीट करने की ज़रूरत नहीं होगी। आप पोस्ट करने के बाद भी कैप्शन एडिट कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया फीचर व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉइड के 2.26.30.1 वर्ज़न में टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसे सभी रेगुलर यूज़र्स के लिए रोलआउट करेगी। इस नए अपडेट का मकसद ऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों के अनुभव को और बेहतर बनाना है।

कैप्शन बदलने के लिए मिलेगी 15 मिनट की समय सीमा

व्हाट्सएप के बाकी एडिट फीचर्स की तरह इसमें भी टाइम लिमिट तय की गई है। यूज़र्स स्टेटस लगाने के बाद केवल 15 मिनट के भीतर ही अपना कैप्शन बदल सकेंगे। 15 मिनट की सीमा खत्म होने के बाद कैप्शन में किसी भी तरह का संशोधन करना संभव नहीं होगा।

यूज़र्स दो आसान तरीकों से अपने कैप्शन में बदलाव कर सकेंगे। पहला तरीका शेयर्ड स्टेटस लिस्ट में जाकर एडिट विकल्प चुनना है। वहीं दूसरा तरीका स्टेटस देखते समय कैप्शन के पास दिख रहे पेंसिल आइकन पर क्लिक करना है। इससे पहले गलती सुधारने के लिए पूरा स्टेटस डिलीट करना पड़ता था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News