सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 फोल्डेबल फोन, जानें फीचर्स और कीमत

Share

- Advertisement -

Delhi News: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही नए डिवाइस पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारे गए हैं।

Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में 7.6 इंच की इनर और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 4,800mAh की बैटरी और IP48 रेटिंग मिलती है। यह फोन अब तक का सबसे हल्का फोल्डेबल मॉडल है।

अमेरिका में इस स्मार्टफोन के 12GB + 256GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत $1,900 (लगभग 1,64,000 रुपये) रखी गई है। यह डिवाइस ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर रंगों में पेश किया गया है। इसके साथ खरीदारों को छह महीने का गूगल एआई प्रो सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है।

Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशंस और दाम

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 में 6.9 इंच की मुख्य स्क्रीन और 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। फोन One UI 9 आधारित एंड्रॉइड 17 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है, जबकि इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है।

गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 के 12GB + 256GB बेस मॉडल की कीमत $1,200 (लगभग 1,15,000 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन क्रीम, ग्रेफाइट, पिंक और मिंट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। कंपनी इस फोन की खरीदारी पर भी छह महीने का गूगल एआई प्रो सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News