रिलायंस जियो ने दोबारा लॉन्च की प्राइम मेंबरशिप, अब ग्राहक पुराने रेट पर एक साल तक रिचार्ज करा सकेंगे प्लान

Share

- Advertisement -

Mumbai News: रिलायंस जियो ने भारत में अपने यूजर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। इस खास सर्विस के तहत सभी प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान की कीमत को पूरे एक साल के लिए फिक्स यानी लॉक कर सकते हैं।

प्राइम मेंबर्स के लिए तय हुई 300 रुपये फीस

कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप की फीस 300 रुपये तय की है। इसका फायदा लेने के लिए ग्राहकों को केवल एक बार यह पेमेंट करना होगा। दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर से जियो नेटवर्क में अपना नंबर पोर्ट कराने वाले नए ग्राहकों को भी इस खास मेंबरशिप प्रोग्राम का पूरा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स 5 सितंबर 2027 तक अपने मौजूदा प्लान को आज के रेट पर ही रिचार्ज कर सकेंगे। यदि कंपनी आने वाले समय में अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाती है, तो भी प्राइम मेंबर्स पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा और प्लान की पुरानी कीमत लागू रहेगी।

ग्राहकों को मिलेंगे 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर्स

इस नई प्राइम मेंबरशिप के साथ कंपनी ग्राहकों को कुल 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर्स भी दे रही है। इसमें 300 रुपये का वाउचर नया जियोहोम या जियोपीसी कनेक्शन लेने पर मिलेगा। इसके अलावा 300 रुपये का दूसरा वाउचर नया जियो सिम कार्ड एक्टिवेट कराने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

प्राइम मेंबर्स को कंपनी की तरफ से प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए अलग सर्विस चैनल बनाया गया है। इसके साथ ही नए जियो प्रोडक्ट्स और सर्विस ट्रायल्स का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक इस मेंबरशिप को माइजियो ऐप, जियो डॉट कॉम या नजदीकी स्टोर से खरीद सकते हैं।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News