गूगल पिक्सेल 11 सीरीज खरीदना होगा महंगा, मेमोरी चिप संकट के कारण कंपनी ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत

Share

- Advertisement -

Tech News: गूगल के नए पिक्सेल स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को इस बार अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। कंपनी 12 अगस्त को अपने ‘Made by Google’ इवेंट में पिक्सेल 11 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। लेकिन मेमोरी चिप्स की आसमान छूती कीमतों के चलते नए मॉडल्स की कीमतें पहले से ज्यादा रखी जा सकती हैं।

गूगल ने आधिकारिक तौर पर पिक्सेल 11 के दाम बढ़ने की बात स्वीकार की

9to5Google को दिए एक इंटरव्यू में गूगल के वाइस प्रेसिडेंट शकील बरकत ने गंभीर रैम संकट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनियों की लागत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। मॉर्गन स्टेनली के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 1GB रैम की कीमत $2.80 से बढ़कर $12 तक पहुंच गई है।

गूगल के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आर्थिक हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और कंपनी अब बढ़ती लागत का बोझ खुद नहीं उठा सकती। उन्होंने पिक्सेल 11 सीरीज में ‘प्राइस एडजस्टमेंट’ की पुष्टि की है। हालांकि, किस मॉडल की कितनी कीमत होगी, इसका खुलासा आधिकारिक इवेंट में ही किया जाएगा |

लीक हुई रिपोर्ट से सामने आईं पिक्सेल 11 के अलग-अलग मॉडलों की संभावित कीमतें

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, पिक्सेल 11 सीरीज के बेस मॉडल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखा जा सकता है। स्टैंडर्ड पिक्सेल 11 के 256GB मॉडल की कीमत €999 (लगभग 1,09,695 रुपये) हो सकती है, जबकि 512GB वैरिएंट €1,129 (लगभग 1,23,969 रुपये) में आ सकता है। यह पिछली जनरेशन की तुलना में काफी महंगा होगा।

पिक्सेल 11 Pro के 256GB मॉडल की कीमत €1,199 (लगभग 1,31,656 रुपये), 512GB की कीमत €1,329 (लगभग 1,45,930 रुपये) और 1TB वेरिएंट की कीमत €1,589 (लगभग 1,74,480 रुपये) होने की उम्मीद है। प्रो सीरीज में यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज विकल्प के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की तैयारी की गई है।

प्रीमियम सेगमेंट में पिक्सेल 11 Pro XL का 256GB मॉडल €1,399 (लगभग 1,53,617 रुपये), 512GB मॉडल €1,529 (लगभग 1,67,891 रुपये) और 1TB मॉडल €1,789 (लगभग 1,96,441 रुपये) में मिल सकता है। बड़े डिस्प्ले और बेहतर बैटरी वाले इस मॉडल के लिए फैंस को ज्यादा खर्च करना होगा।

फोल्डेबल स्मार्टफोन पिक्सेल 11 Pro Fold सबसे महंगा मॉडल होगा। इसके 256GB वैरिएंट की कीमत €1,999 (लगभग 2,19,500 रुपये), 512GB मॉडल की कीमत €2,129 (लगभग 2,33,774 रुपये) और 1TB वैरिएंट की कीमत €2,389 (लगभग 2,62,324 रुपये) रहने का अनुमान जताया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News