सैन फ्रांसिस्को में एआई मैनेजर ‘लूना’ ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, देर से आने पर लिया सख्त एक्शन

Share

- Advertisement -

San Francisco News: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दुनिया का पहला अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रायोगिक स्टोर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मैनेजर ‘लूना’ ने अपने इंसानी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया। यह कर्मचारी अपनी कुल 23 शिफ्टों में से 17 बार काम पर काफी देर से पहुंचा था।

लापरवाह कर्मचारी पर एक्शन लेना भूल गई थी एआई बॉस

स्टोर की एआई बॉस लूना ने शुरुआत में कर्मचारियों की हाजिरी के लिए नियम बनाए थे। हालांकि, वह खुद इन नियमों को लागू करना भूल गई। कर्मचारी महीनों तक देर से आता रहा। बाद में इंसानी रिसर्चर्स के याद दिलाने पर लूना ने पुराना डेटा खंगाला और कर्मचारी को हटाने की सिफारिश की।

- Advertisement -

बिजनेस चलाने के लिए मिले थे 1 लाख डॉलर

एंडन लैब्स ने यह स्टोर एआई क्षमता की जांच के लिए खोला है। लूना को बिजनेस चलाने के लिए 1 लाख डॉलर, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट और 3 साल की लीज दी गई। स्टोर की ब्रांडिंग, प्रोडक्ट चुनना, कीमत तय करना, टाइमिंग और स्टाफ हायर करने का पूरा काम एआई ने ही संभाला।

इस स्टोर में किताबें, मोमबत्तियां, कलाकृतियां, गेम और मर्चेंडाइज बेचे जा रहे हैं। अच्छी बिक्री के बावजूद स्टोर अभी मुनाफे में नहीं आया है। लूना के बैंक खाते में मार्च में 1,00,000 डॉलर का फंड था, जो पांच महीने बाद घटकर 61,186 डॉलर ही रह गया है।

शारीरिक श्रम और इंसानी लेबर अभी भी बड़ी चुनौती

कंपनी के सीईओ लुकास पीटरसन ने कहा कि एआई बड़ा आर्थिक मूल्य बना सकते हैं, लेकिन वे शारीरिक श्रम की बाधाओं से बंधे रहेंगे। मौजूदा सिस्टम नियम बना सकते हैं, पर उन्हें याद रखने में कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि कोई इंसानी बॉस होता तो इस कर्मचारी को बहुत पहले ही निकाल देता।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News