जीरकपुर में होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में उलझा; करंट से बुरी तरह झुलसा

Share

- Advertisement -

Zirakpur News: जीरकपुर के पटियाला रोड स्थित एक निजी होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित तौर पर तीसरी मंजिल से कूद गया। युवक जमीन पर गिरने के बजाय नीचे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों में उलझ गया और करंट लगने से उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए।

युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसकी पहचान जोशुआ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से होटल किंग्स्टन में काम कर रहा था।

बहन से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी बहन से विवाद हुआ था और वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने किसी तरह उसे तारों से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News