संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर छात्र की मौत और दो घायल

Share

- Advertisement -

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक प्राइवेट स्कूल का छज्जा अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से 8 साल के मासूम छात्र की जान चली गई, जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुखद घटना असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में हुई। स्कूल में 15 अगस्त पर झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इस दौरान कई बच्चे कार्यक्रम देखने के लिए स्कूल की बालकनी और छज्जे पर चढ़ गए थे।

मलबे में दबकर मासूम की मौत, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

बच्चों का वजन अधिक होने की वजह से अचानक छज्जा भरभराकर नीचे खड़े बच्चों पर गिर गया। हादसे में मोहम्मद नईम के आठ वर्षीय बेटे निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सैफ अली और सैदाना घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की खबर मिलते ही डीएम अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बीएसए अलका शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News