माफिया अतीक अहमद के एक और बेटे की मौत, 3 साल से फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर अब भी सस्पेंस बरकरार

Share

- Advertisement -

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के परिवार के चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। बेटे अबान की मौत के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शाइस्ता परवीन सामने आएंगी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही शाइस्ता परवीन लगातार फरार चल रही हैं।

बेटे के जनाजे से भी दूर रही शाइस्ता

यूपी एसटीएफ ने 13 अप्रैल 2023 को असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। तब कयास लगाए जा रहे थे कि शाइस्ता बेटे के अंतिम संस्कार में पहुंच सकती हैं। पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर थी, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। अतीक और अशरफ के जनाजे के समय भी शाइस्ता पूरी तरह गायब रही थीं।

अब अतीक के एक और बेटे अबान की मौत हो चुकी है। पिछले तीन सालों में पुलिस ने 9 राज्यों में छापेमारी की है। इस कार्रवाई में एटीएस और आरएएफ की भी मदद ली गई है। इसके बावजूद शाइस्ता का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बहन और भाभी भी चल रही हैं फरार

शाइस्ता परवीन के अलावा अतीक की बहन आइशा नूरी और भाभी जैनब भी फरार हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इन तीनों पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने और शूटरों की मदद करने का आरोप है। इनके नेपाल या दुबई भागने की भी आशंका जताई जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में थे 9 आरोपी

प्रयागराज के धूमनगंज में 24 फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या हुई थी। इस हमले में उनके दो सरकारी गनर भी मारे गए थे। सीसीटीवी फुटेज में असद गोली चलाते और गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते नजर आया था। वारदात के वक्त अतीक जेल में बंद था। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया था।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने केस में शाइस्ता, आइशा और नूरी के नाम भी जोड़े। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके बावजूद तीनों महिलाओं के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News