राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले

Share

- Advertisement -

Jaipur News: राजस्थान सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात अलग-अलग आदेश जारी कर नए पदस्थापन तय किए। यह फेरबदल आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी नई ट्रांसफर लिस्ट के तहत कई विकास प्राधिकरणों, नगर निकायों और जिला स्तरीय महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. को अब ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं शिल्पा सिंह को आयोजना विभाग में संयुक्त सचिव पद की कमान मिली है।

- Advertisement -

प्रमुख जिलों में आईएएस अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी का तबादला आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग में संयुक्त सचिव पद पर हुआ है। श्रीगंगानगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर को खैरथल-तिजारा में भिवाड़ी एकीकृत विकास प्राधिकार का सीईओ बनाया गया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी प्रतिभा वर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिषेक जैन को श्रीगंगानगर जिला परिषद का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गौरव बुडानिया को अजमेर नगर निगम का आयुक्त और रश्मि रानी को अजमेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। सरकार ने इसके साथ ही 53 आरएएस अफसरों की भी नई पोस्टिंग सूची जारी कर दी है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News