जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बेतार नदी में अचानक आई बाढ़, बीच टापू पर फंसे तीन लोगों को पुलिस और SDRF ने सुरक्षित निकाला

Share

- Advertisement -

Poonch News: भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास स्थित दलान गांव में मंगलवार देर शाम बेतार नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से नदी के बीच टापू पर मवेशी चराने गए तीन लोग और करीब 15 मवेशी पानी के तेज बहाव में फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पानी कम न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार फंसे हुए लोगों ने कई घंटों तक नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार किया। जब पानी का बहाव कम नहीं हुआ, तो गांव वालों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमित सिंह, डीएसपी नीरज शर्मा और डीएसपी तानिया गुप्ता की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और नदी का तेज बहाव होने के बावजूद जवानों ने कड़े प्रयासों के बाद नदी के बीच टापू पर फंसी दो महिलाओं, एक पुरुष और सभी 15 मवेशियों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया।

पीओके में बारिश के कारण बेतार नदी में आई बाढ़

मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पुंछ में दिनभर मौसम पूरी तरह साफ था। इस वजह से लोग बेफिक्र होकर मवेशियों को चराने गए थे। बेतार नदी पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से होकर बहती है। आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई होगी, जिससे नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News