लुधियाना के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, असम से जीरो एफआईआर मिलने के बाद मामला दर्ज

Share

- Advertisement -

Ludhiana News: लुधियाना में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। असम के धुबरी जिले के गोरीपुर थाने से जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद साहनेवाल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अब्दुल हई शेख के अनुसार उनका छोटा भाई हैसमूल हक ‘विश्वकर्मा ब्रिक केलिन इंडस्ट्री’ नामक भट्ठे पर मजदूरी करता था। बीती 1 मई 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह काम कर रहा था, तब ट्रैक्टर चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हादसे में गर्दन और टांग कटने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

असम में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, साहनेवाल थाने में नई प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित भाई का आरोप है कि घटना के समय स्थानीय पुलिस से कोई मदद नहीं मिली और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके बाद वह शव को अपने पैतृक गांव ले गया और वहां अंतिम संस्कार किया। इसके पश्चात पीड़ित परिवार ने असम के धुबरी जिले स्थित गौरीपुर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

असम पुलिस ने भट्ठा मालिक हिस्मूल हक, मोमिनुल हक, ट्रैक्टर चालक और एम्बुलेंस चालक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला लुधियाना स्थानांतरित कर दिया। साहनेवाल थाना पुलिस ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News