हरियाणा के अंबाला में दूषित पानी से युवती की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

Share

- Advertisement -

Ambala News: हरियाणा के अंबाला जिले में दूषित पानी पीने से पीलिया फैलने और एक युवती की मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबाला के शाहजादपुर में दूषित पानी के सेवन से युवती को पीलिया हुआ था। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इलाके के कई अन्य बच्चों में भी पीलिया की पुष्टि हुई है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में सार्वजनिक नलों से दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार से इलाज करा रहे बच्चों की सेहत की स्थिति और प्रशासन द्वारा दूषित पानी की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News