हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को आयोजित होगा ‘देश के रक्षकों को सलाम’ कार्यक्रम, बुजुर्ग पूर्व सैनिक करेंगे ध्वजारोहण

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ‘देश के रक्षकों को सलाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कार्यक्रम के तहत गांव, शहर या वार्ड के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। ध्वजारोहण की रस्म उन्हीं के हाथों संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 12 अगस्त तक सूची तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों को दी जाएगी थल सेना, नौसेना और वायुसेना में करियर की जानकारी

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों को सेना में नौकरी और करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्हें थल सेना, नौसेना और वायुसेना में शामिल होने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा सैनिक स्कूल, एनडीए और अन्य सैन्य सेवाओं में प्रवेश से जुड़ी जानकारी पीपीटी या वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दिखाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को रक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

सैनिकों को पत्र लिखेंगे छात्र, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपेंगे पौधे

कक्षा 3 से 5 के बच्चे देश के सैनिकों के नाम सम्मान पत्र लिखेंगे। चुने गए सर्वश्रेष्ठ पत्रों को सेना मुख्यालय भेजा जाएगा, जबकि बाकी पत्रों को स्कूल में प्रदर्शित किया जाएगा।

विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों की जीवनियां एकत्र करके एक विशेष पुस्तक तैयार करेंगे। इसे स्कूल लाइब्रेरी में रखा जाएगा। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News