Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स स्पा विलेज सोसायटी में दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीपावली फेस्ट’ का आयोजन किया गया। फेस्ट में सोसायटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम होते ही परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवी माहौल से सराबोर हो गया, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने सांस्कृतिक गतिविधियों और खरीदारी का आनंद लिया।
इस विशेष उत्सव में लाइव बैंड की संगीतमय प्रस्तुति, शॉपिंग स्टॉल्स और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। स्थानीय परिवारों ने स्टॉल्स से त्योहारी खरीदारी की और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को बढ़ावा
सोसायटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान हेमंत राणा और सुरप्रीत नरूला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को एक साथ मंच पर लाना और आपसी सौहार्द व मेलजोल को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार, इस सफल आयोजन ने न केवल त्योहार की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि सोसायटी में एक मजबूत सामुदायिक एकता का संदेश भी दिया।