दिल्ली में खत्म होगी पानी की किल्लत, मुनक नहर से पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मुनक नहर से आने वाले पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना से लीकेज और पानी चोरी की घटनाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी।

हरियाणा सरकार बिछाएगी पाइपलाइन, दिल्ली उठाएगी खर्च

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक मुनक नहर की जमीन हरियाणा सरकार के अधीन है। इसलिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य हरियाणा सरकार द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। मुनक नहर का पानी सीधे हैदरपुर जलशोधन संयंत्र में शोधित होकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के घरों तक पहुंचता है।

30 से 40 फीसदी पानी होता था बर्बाद

मुनक नहर से प्रतिदिन करीब 700 क्यूसेक पानी दिल्ली भेजा जाता है। लीकेज और टैंकरों द्वारा पानी की चोरी के कारण 30 से 40 फीसदी तक पानी बर्बाद हो जाता था। इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में अक्सर जल संकट पैदा हो जाता था। अब पाइपलाइन के जरिए दिल्ली को हरियाणा से छोड़ा गया पूरा पानी मिल सकेगा।

7000 करोड़ रुपये की आएगी लागत

मुनक नहर कुल 102 किलोमीटर लंबा चैनल है, जिसका 17 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरी पाइपलाइन परियोजना को तैयार करने में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना जताई गई है। दिल्ली सरकार इसके निर्माण के लिए जल्द ही जरूरी फंड जारी करेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News