New Delhi News: संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन भारी शोर-शराबा देखने को मिला। छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। इस कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करनी पड़ी।
लद्दाख के लेह में सुबह 5.5 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आई कंपन से डरकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक घटना से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं दर्ज किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक लाल किले में फुल-ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो शेयर की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे एक सांसद ने ठीक कहा कि वे एक उद्दंड लड़के की तरह काम करते हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, चुनौती देते हैं संसदीय व्यवस्था में कोई चुनौती देता है? संसदीय व्यवस्था में एक गरीमा होती है।”
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, “एक लोकतांत्रिक मर्यादा होती है। आप अमित शाह की तुलना करेंगे? उन्होंने बता दिया कि धारा 370, 35ए कैसा हटता है और सीएए कैसे लागू होता है? आप चाहते हैं कि देश में आतंक फैले।” इसके साथ ही संसद सत्र अनिश्चितकाल के लिए खत्म हुआ।