दिल्ली सरकार ने शुरू की ‘विद्या वाहिनी योजना’, कक्षा 9 की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल

Share

- Advertisement -

Delhi News: अगर आप दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दिल्ली सरकार ने छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉपआउट दर घटाने के लिए ‘विद्या वाहिनी योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी।

दिल्ली में 1.40 लाख छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से मिलेंगी साइकिलें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त को विद्या वाहिनी योजना की औपचारिक शुरुआत की। योजना के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाली करीब 1.40 लाख छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल आने-जाने की राह को आसान बनाना है।

योजना के शुभारंभ के अवसर पर पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 3,000 से अधिक छात्राओं को खुद साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने छात्राओं से बात कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी भी ली।

जानिए किन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ

विद्या वाहिनी योजना का लाभ केवल दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा। इसके अलावा छात्रा का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं इस सरकारी योजना के तहत मुफ्त साइकिल पाने के लिए पात्र नहीं होंगी।

आवेदन करने का तरीका और जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लिए छात्राओं या उनके अभिभावकों को अलग से कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। स्कूलों के प्रिंसिपल कक्षा 9 की पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। सत्यापन के बाद मुफ्त साइकिलें बांटी जाएंगी। वितरण के समय स्कूल आईडी कार्ड, पहचान पत्र और प्रवेश का प्रमाण होना जरूरी है।

90 करोड़ रुपये के बजट के साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा

दिल्ली सरकार ने इस कल्याणकारी योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसका मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की यात्रा को आसान बनाना है। सरकार का लक्ष्य बालिकाओं की स्कूल ड्रॉपआउट दर को घटाकर उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News