दिल्ली के ओखला में दर्दनाक हादसा, कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को एक जोरदार सिलेंडर धमाका हुआ। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार यह विस्फोट एक कम्युनिटी हॉल के नजदीक हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। बचाव दल ने मलबे से घायल को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, जबकि पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी हुई है।

विवेक विहार इलाके में भी हुआ था सिलेंडर ब्लास्ट

इससे पहले रविवार को राजधानी के विवेक विहार इलाके की एक झुग्गी बस्ती में भी छोटा एलपीजी सिलेंडर फट गया था। यह हादसा शाहदरा क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार थाने के ठीक पीछे स्थित झुग्गी नंबर 11 में पेश आया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

उस घटना में दो लोग आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए थे। स्थानीय पीसीआर वैन की मदद से घायलों को तुरंत राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित दंपती की पहचान अनिल दास और उनकी पत्नी खुशबू के रूप में हुई, जो करीब 60 फीसदी तक झुलस गए थे।

दमकल विभाग ने हालात पर पाया था काबू

विवेक विहार की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने राहत कार्य के लिए दो वॉटर टेंडर और एक वॉटर बाउजर मौके पर रवाना किया था। फायरकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की झुग्गियों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा जानलेवा नुकसान टल गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News