Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी के 2.30 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी योजना को मंजूरी दी है। कैबिनेट फैसले के तहत 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले पात्र परिवारों की छतों पर तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पूरी तरह मुफ्त लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। इससे ग्रिड को अतिरिक्त बिजली देने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। सरकार ने मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों को कवर करने का लक्ष्य तय किया है।
बिजली सब्सिडी रहेगी जारी, उपभोक्ता बनेंगे उत्पादक
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मौजूदा बिजली सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी और यह पहले की तरह जारी रहेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को केवल बिजली उपभोक्ता बनाए रखने के बजाय खुद बिजली उत्पादक के रूप में सशक्त बनाना है।