मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक समारोह संपन्न, नीलम देवी ने गाए पारंपरिक गीत

Share

- Advertisement -

Patna News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल के नदावां गांव से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व विधायक नीलम देवी ने विवाह गीत गाकर काफिले को बिहटा के लिए विदा किया। शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होगी।

    मोकामा विधायक अनंत सिंह के परिवार में इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी के विवाह की रस्में शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुईं। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित नदावां गांव से तिलक कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद गाड़ियों का काफिला पटना के लिए रवाना हुआ। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखा गया और तिलक के लिए सजी-धजी डिफेंडर कार लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

    वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुई तिलक की रस्म

    तिलक समारोह के दौरान पूर्व विधायक नीलम देवी ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी के सिर पर आंचल रखकर उसे आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने शिवांगी पर अक्षत बरसाकर उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि से तिलक की रस्म संपन्न कराई गई।

    पारंपरिक विवाह गीत गाकर काफिले को किया विदा

    तिलक की रस्म पूरी होने के बाद परिवार और रिश्तेदारों का काफिला पटना के बिहटा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नीलम देवी ने महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ पारंपरिक विवाह गीत गाए और मंगल गीतों के बीच सभी को तिलक चढ़ाने के लिए विदा किया। पूरे घर में लोकगीतों और उत्सव का माहौल बना रहा।

    25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होगी शादी

    पारिवारिक कार्यक्रम के अनुसार, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का विवाह 25 नवंबर को होगा। शादी के लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस विवाह समारोह में बिहार की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

    Read more

    Related News