Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत दल ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश तेज
घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। राहत कर्मी मलबे को हटाकर अन्य फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।