महाराष्ट्र के ठाणे में चार मंजिला इमारत ढहने से नौ लोगों की मौत, मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share

- Advertisement -

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी के नारपोली इलाके में गुरुवार रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को मलबे से एक और शव बाहर निकाला।

खतरनाक घोषित होने के बावजूद चल रहा था मरम्मत कार्य

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अनुसार मलबे में अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट भी घायल हो गए। ठाणे नगर निगम के अनुसार, इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।

इमारत में कुल 48 कमरे थे। रात में चटकने की आवाजें सुनने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे कुछ लोग मलबे में फंस गए। राहत कार्य में एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें जुटी हुई हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News