पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर बड़े फैसले, ईडन गार्डन्स से होगी शुरुआत, महा अष्टमी पर रहेगा ड्राई डे

Share

- Advertisement -

Kolkata News: पश्चिम बंगाल में इस साल दुर्गा पूजा समारोह को लेकर राज्य सरकार ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया पर ईडन गार्डन्स से उत्सव के आधिकारिक आगाज, पूजा व विसर्जन में डीजे पर पूरी पाबंदी और महा अष्टमी के दिन शराब की बिक्री पर रोक की घोषणा की है।

त्योहार की तैयारियों पर आयोजित विशेष समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि महालया पर पर्यटन और सूचना-संस्कृति विभाग संयुक्त रूप से विशाल आयोजन करेंगे। इस दौरान ईडन गार्डन्स में तीन बड़े एरियल ड्रोन शो और भव्य आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होंगे। इस अनूठे सार्वजनिक शो के जरिए पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत मानी जाएगी।

डीजे बजाने पर पूरी पाबंदी, महा अष्टमी पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। आयोजकों, विक्रेताओं और आम जनता को इसका पालन करना होगा। वहीं महा अष्टमी की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में बार और शराब दुकानें बंद रहेंगी।

सरकार बेहतरीन काम करने वाली पूजा समितियों को निष्पक्ष जजों के पैनल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करेगी। इनमें सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, पंडाल, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे पुरस्कार शामिल हैं। इस बीच पर्यटन विभाग के हालिया एआई वीडियो विवाद पर अधिकारी ने खेद जताया, जबकि पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष ने तकनीकी खामी को वजह बताया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News