ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

Share

- Advertisement -

Glasgow News: टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मीराबाई चानू ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी लगातार तीसरी गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक हैट्रिक है। इस जीत के साथ ही ग्लास्गो में भारत के स्वर्ण पदक का खाता खुल गया है।

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद मीराबाई चानू ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि सालों का त्याग, गंभीर चोटें और मानसिक तनाव झेलने के बाद यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा, ‘मैं बेहद खुश और भावुक हूं। इन खेलों तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपने कोच के दिए गए निर्देशों और लिफ्ट को पूरा करने पर था।’

रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से मीराबाई चानू ने जमाया दबदबा

मुकाबले की शुरुआत से ही मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। स्नैच दौर में उन्होंने 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड कायम किया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में थोड़ा लड़खड़ाने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और 85 किलोग्राम वजन उठाकर फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इसके बाद भारतीय स्टार ने 105 किलोग्राम की सफल लिफ्ट पूरी करके स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लगातार तीन राष्ट्रमंडल खेलों (2018, 2022 और 2026) में गोल्ड मेडल जीतने वाली वह भारत की चुनिंदा एथलीटों में शामिल हो गई हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से खेल प्रेमियों और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भारत के वेटलिफ्टिंग दल ने ग्लास्गो में किया कमाल

मीराबाई चानू की इस बड़ी कामयाबी ने ग्लास्गो 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग दल के शानदार अभियान को नई ऊंचाई दी है। इसी दिन पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में चनंबम ऋषिकंत सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरुषों की 65 किग्रा कैटेगरी में राजा मुथुपांडी ने भी देश के लिए एक और सिल्वर मेडल हासिल किया।

स्टार लिफ्टर मीराबाई के इस गोल्ड मेडल की बदौलत ग्लास्गो के मुख्य स्टेडियम में पहली बार भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। ओलंपिक रजत और विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली मीराबाई की इस जीत ने भारतीय दल के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। अब देश को आने वाले अन्य मुकाबलों में भी कई और पदकों की उम्मीद है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News