ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत ने जीते 16 मेडल, मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंचा देश

Share

- Advertisement -

Glasgow News: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 16 मेडल हासिल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत कुल 39 मेडल जीतकर ओवरऑल मेडल टैली में लंबी छलांग लगाते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गया है।

भारत ने 10वें दिन मुक्केबाजी में बनाए नए रिकॉर्ड

भारतीय एथलीट्स ने प्रतियोगिता के 10वें दिन 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए देश के लिए 7 गोल्ड मेडल जीते। प्रीति पवार, जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने रिंग में अपना दबदबा बनाते हुए टॉप मेडल हासिल किया।

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने अपनी वेट कैटेगरी में फाइनल मैच हारकर सिल्वर मेडल से संतोष किया। दूसरी ओर, लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना दूसरा व्यक्तिगत मेडल जीता।

पैरा एथलेटिक्स और फील्ड इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

पुरुषों के F57 शॉट पुट इवेंट में भारतीय एथलीट्स का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। सोमन राणा ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि शुभम जुयाल ने दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया।

पुरुषों के ट्रिपल जंप इवेंट में प्रवीण चित्रवेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने शानदार छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, जूडोका उन्नति शर्मा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत की स्थिति

भारत अब तक कुल 39 मेडल जीत चुका है, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत तालिका में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 61 गोल्ड के साथ पहले, इंग्लैंड 25 गोल्ड के साथ दूसरे और कनाडा 18 गोल्ड जीतकर तीसरे स्थान पर काबिज है।

भारत के लिए मीराबाई चानू, शर्मिला धनखड़, दिलीप महादू गावित, अस्मिता डे, हर्ष सिंह, सोमन राणा, प्रीति पवार, जैस्मिन, साक्षी, प्रिया, अरुंधति, सचिन और अंकुश ने गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं ऋषिकांत, मुथुपंडी, ज्ञानेश्वरी, सर्वेश, गुलवीर, एम. श्रीशंकर, नीरज चोपड़ा और प्रवीण चित्रावेल समेत 17 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News