Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के जिलों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, कमला और बालान समेत नदियों के घाटों पर सुबह से स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी। देव दीपावली का संयोग होने से लोगों में उत्साह देखा गया।
उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। देव दीपावली भी होने के कारण दो महत्वपूर्ण अवसरों और विशेष संयोग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, कमला और बालान समेत विभिन्न नदियों के घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी।
कई श्रद्धालु सोमवार शाम को ही नदियों के घाटों पर पहुंच गए थे और उन्होंने मंगलवार अलसुबह पवित्र स्नान किया। मौसम अनुकूल रहने से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। स्नान और पूजा के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवहर और सीतामढ़ी के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
शिवहर के पुरनहिया प्रखंड के अदौरी घाट पर कार्तिक स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े और मेला लगा। शिवहर में बागमती नदी के तट और बेलवा संगम घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सीतामढ़ी में बागमती नदी के ढेंग घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झीम नदी में भी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण के बांसी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के इस पावन संयोग पर नदियों के घाटों पर आस्था व श्रद्धा के रंग देखने को मिले।