Una News: हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली है। दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में डेढ़ किलो का चांदी का छत्र श्रद्धापूर्वक अर्पित किया और माता का आशीर्वाद लिया।
मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई विशेष पूजा
चांदी का छत्र चढ़ाने की धार्मिक प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी कराई गई। मंदिर के मुख्य पुजारियों ने जैन परिवार से विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद मंदिर प्रशासन और पुजारियों की ओर से परिवार को माता की पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर और बारीदार सभा के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धालु नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मनोकामना पूरी होने पर वे आभार व्यक्त करने पहुंचे हैं। वे पिछले कई वर्षों से लगातार पूरे परिवार सहित दरबार में नियमित रूप से हाजिरी लगाते रहे हैं।