पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत तो ईरान ने लगाया बातचीत बिगाड़ने का आरोप

Share

- Advertisement -

World News: पश्चिम एशिया में एक बार फिर पूर्ण युद्ध छिड़ने की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमले की संभावना से इन्कार नहीं किया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कूटनीतिक रास्ते से एक बड़े और ठोस समझौते की उम्मीद भी जताई है।

दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका पर शांति वार्ता को पटरी से उतारने का आरोप लगाया है। ईरानी नेतृत्व का कहना है कि सैन्य धमकियों के दबाव में आकर तेहरान अपनी रणनीतिक नीतियां नहीं बदलेगा। इस बीच होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के कथित प्रस्ताव से जुड़ी खबरों को भी ईरान ने सिरे से खारिज किया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर गतिरोध बरकरार, अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा

वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए सबसे संवेदनशील माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट पर दोनों देशों के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की शर्तों पर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। इस विवादित समुद्री मार्ग को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

तनाव के बीच ईरानी सेना ने बंदर अब्बास शहर के ऊपर एक अमेरिकी लुकास ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों और ईरानी सेना की सक्रियता से पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संकट काफी बढ़ गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News