कांग्रेस नेता राजनीतिक बयानबाजी से पहले अपने चरित्र का आत्ममंथन करें, भाजपा विधायक राकेश जमवाल का पलटवार

Share

- Advertisement -

Shimla News: सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी करने से पहले अपने चरित्र का आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा में नेता राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखकर पद छोड़ते हैं।

परिवारहित और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इस्तीफे देती है कांग्रेस

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस में इस्तीफे देशहित के लिए नहीं बल्कि परिवार के सम्मान और राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिए जाते हैं। हिमाचल की जनता ने देखा कि कांग्रेस के एक नेता ने अपने पिता की मूर्ति के लिए जगह न मिलने पर इस्तीफा दिया था। मांग पूरी होते ही उन्होंने अपना इस्तीफा तुरंत वापस भी ले लिया था।

विपक्ष के इस्तीफे पर जश्न मनाने से पहले राज्य के मुद्दों पर दें जवाब

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस में फैसलों का केंद्र हमेशा परिवार और वंशवाद रहा है। कांग्रेस नेता दूसरों के इस्तीफे पर जश्न मनाने के बजाए राज्य की बदहाल आर्थिक स्थिति का जवाब दें। हिमाचल में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ता कर्ज और विकास कार्यों की धीमी गति के लिए आखिर कौन नैतिक जिम्मेदारी लेगा?

जनता कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है

राकेश जमवाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा की कार्यसंस्कृति राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलती है। कांग्रेस इस सोच को कभी नहीं समझ सकती। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका लोकतांत्रिक जवाब जरूर देगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News