जहूराबाद छोड़ अकबरपुर से चुनाव लड़ेंगे ओम प्रकाश राजभर, बोले- पिछली बार सपा को जितवाई सीटें वापस लेंगे

Share

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा की सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दांव चला है। वह जहूराबाद की जगह अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सीट छोड़ेंगे और उनकी जगह कोई और चुनाव लड़ेगा।

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में ओम प्रकाश राजभर ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अकबरपुर की तैयारी कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि उनके निशाने पर पिछली बार की वे सीटें हैं, जो सपा को जितवा दी गई थीं।

राजभर ने कहा कि पिछली बार अंबेडकरनगर की पांचों सीटें, आजमगढ़ की 10 सीटें, गाजीपुर की सात सीटें और बलिया, मऊ तथा बस्ती की तमाम सीटें सपा को जितवा दी गई थीं। उन्होंने कहा कि ये सभी सीटें उनसे लेनी हैं, इसलिए वह बॉर्डर पर रहना चाहते हैं।

अपनी सीट छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह निश्चित तौर पर सीट छोड़ेंगे और कोई और लड़ेगा। दोनों बेटों के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

2027 में योगी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का दावा

राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में विधानसभा की 82 सीटें हैं। इन क्षेत्रों में उनकी अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी 12 से 22 प्रतिशत तक है। उन्होंने दावा किया कि अब वह इसे बढ़ाकर 15 से 25 प्रतिशत तक करने की स्थिति में हैं। राजभर ने कहा कि 2027 के चुनाव में वह इसे करके दिखाएंगे और चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News