अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से समझौता नहीं करूंगा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान

Share

- Advertisement -

Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा है कि वह अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं करेंगे। सुशासन दिवस की तैयारियों के बीच उनके इस बयान में उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के 20 साल के शासन और विकास कार्यों की सराहना की और पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार के 21 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया और राज्य के विकास के लिए जो काम किए, वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसी को लेकर सुशासन दिवस मनाया जाएगा।

नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए निशांत ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता उनके पिता नीतीश कुमार और उन पर भरोसा रखें। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से भी अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को हमेशा अपने साथ लेकर चलें। निशांत के मुताबिक, नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलना ही पार्टी के लिए सबसे अच्छी बात होगी।

निशांत कुमार ने सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी को बधाई भी दी और कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार का नेतृत्व किया और राज्य में सुशासन लाने का काम किया, जो अपने आप में बड़ी बात है। सुशासन दिवस से ठीक पहले निशांत कुमार का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी नसीहत को अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति नीतीश कुमार का लंबे समय से चला आ रहा नारा है। सितंबर 2026 में जदयू के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भी निशांत कुमार ने पार्टी के नेताओं से अपने पिता की इसी ट्रिपल सी नीति से प्रेरणा लेने की अपील की थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News