भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से हरियाणा को मिलेंगे नए अवसर, सरकार ने तय किया 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को हरियाणा ने ग्लोबल मार्केट में आगे बढ़ने के बड़े मौके के तौर पर देखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस डील से राज्य के कपड़ा, फुटवियर, ज्वेलरी और इंजीनियरिंग सेक्टर को यूके के बाजार में सीधा लाभ मिलेगा।

ब्रिटेन के साथ कारोबार बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा-ब्रिटेन व्यापार सेतु कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल कारोबार तक सीमित नहीं हैं। लाखों प्रवासी भारतीयों और हजारों हरियाणवी परिवारों ने यूके के विकास में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में हरियाणा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई दे सकता है।

2030-31 तक 10 लाख रोजगार का लक्ष्य

हरियाणा सरकार ने साल 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। इससे युवाओं के लिए 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगों के विकास के लिए 10 नई नीतियां लागू की गई हैं। इनके शुरू होते ही 1.10 लाख करोड़ रुपये के 110 एमओयू साइन हुए हैं।

दुनिया के 9 बड़े शहरों में होंगे रोड शो

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए देश-विदेश के 9 प्रमुख आर्थिक केंद्रों में रोड शो आयोजित होंगे। इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, दावोस, जर्मनी, ब्रिटेन, ब्राजील, चिली और दुबई शामिल हैं। इससे पहले 23 और 24 अगस्त को मुंबई दौरे में 17 कंपनियों के साथ 66 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश समझौते हुए थे।

अप्रैल 2027 में होगा ग्लोबल सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने का सफर भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए भी बेहद अहम रहेगा। वहीं, एक नवंबर को हरियाणा अपने गठन के 60 साल पूरे करेगा। इस खास मौके पर राज्य में पांच से सात अप्रैल 2027 के बीच एक बड़ा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय उद्योगों को बनाएंगे इंटरनेशनल ब्रांड

सैनी ने बताया कि साल 2019 में एमएसएमई नीति आने के बाद से राज्य में 15 लाख से अधिक उद्यम रजिस्टर्ड हो चुके हैं। सरकार का मकसद इन उद्योगों को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ना है। इसके लिए विदेश सहयोग विभाग निवेशकों को पूरी मदद देगा। उन्होंने प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2026 का न्योता भी दिया।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News