यूपी में भाजपा-रालोद सीट बंटवारे में ‘प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका’ नियम, भाजपा नेता लड़ सकते हैं रालोद के निशान पर

Share

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीट बंटवारे में ‘प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका’ वाला नियम लागू हो सकता है। इसके तहत रालोद के चुनाव चिह्न पर भाजपा के कई नेता चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और रालोद में बातचीत शुरू हो गई है। रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी, उनकी घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी केवल सीटों की संख्या की घोषणा होगी और सीटों के नाम चुनाव की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

इस बीच रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हमारे जनाधार वाली कुछ सीटों के लिए कार्यकर्ताओं को सब्र रखना होगा।

चार सहयोगियों से बातचीत, योगी संभाल रहे रालोद से चर्चा

रिपोर्टों के अनुसार भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए अपने चारों सहयोगियों से सीट बंटवारे की बातचीत के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से बातचीत कर रहे हैं। रालोद करीब 30 सीटें मांग रहा है, जबकि भाजपा सूत्रों के अनुसार कुल 55 से 70 सीटें ही सहयोगियों को देने के पक्ष में है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News