दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग ठाकुर ने जताई सख्त आपत्ति, सुक्खू सरकार को घेरा

Share

- Advertisement -

Delhi News: भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने पर तीखा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अब वे सरकारी भवनों को अपनी राजनीति का अड्डा बना रहे हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है।

हिमाचल भवन में जुटी भीड़ पर सांसद ने उठाए सवाल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में लगभग 200 से 250 कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। इस वजह से वहां आने-जाने वाले सामान्य नागरिकों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि यह सरकारी परिसर सिर्फ हिमाचल के लोगों और प्रशासनिक कामों के लिए बना है, किसी राजनीतिक रैली के लिए नहीं।

भाजपा नेता ने पूर्व घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इससे दुनिया भर में देश की छवि को नुकसान पहुंचा था। प्रदर्शन के बाद उन कार्यकर्ताओं को पहले इसी हिमाचल भवन में और फिर राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संरक्षण दिया गया था।

कर्ज के संकट बीच सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार इस समय भारी कर्ज के संकट से जूझ रही है। ऐसे वित्तीय दबाव के बावजूद दिल्ली के प्रमुख सरकारी गेस्ट हाउस का इस्तेमाल विशुद्ध राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सभी सार्वजनिक परिसरों का उपयोग केवल जनहित और जरूरी प्रशासनिक दायित्वों के लिए ही होना चाहिए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News