बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट और शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को लिखा पत्र

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शाहतलाई स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग पर खुली मीट और शराब की दुकानों का संज्ञान लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं की शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। शाहतलाई का सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां रोज हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

वर्षभर हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ से श्रद्धालु यहां आते हैं। विशेष रूप से चैत्र मेले के दौरान लाखों भक्त बाबा के दर्शन करते हैं। मुख्य मार्ग पर मीट और शराब की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

श्रद्धालुओं ने ईमेल और अन्य माध्यमों से दुकानों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का आग्रह किया है। सांसद ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करेगी और मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने के लिए जल्द ही जरूरी कदम उठाएगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News