विजेता दहिया ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना, धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पर भड़के

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व नेता विजेता दहिया ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। सिसोदिया ने हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से पंजाब में मान सरकार की दोबारा जीत के लिए आशीर्वाद मांगा था। मंगलवार रात जारी वीडियो में दहिया ने इस पर नाराजगी जताई।

विजेता दहिया नीट पेपर लीक आंदोलन के समय कॉकरोच जनता पार्टी का अहम चेहरा रहे हैं। ‘संकट के बीच बर्गर खाने वाले’ के तौर पर पहचाने जाने वाले दहिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। कभी आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले दहिया का गुस्सा अब उसी पार्टी के नेता पर फूटा है।

दरअसल, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने पंजाब चुनाव में मान सरकार की दोबारा जीत के लिए शास्त्री से आशीर्वाद मांगा था। यह देखकर दहिया बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने वीडियो जारी कर सिसोदिया पर तीखे सवाल उठाए।

ऐसी राजनीति पर थूकता हूं मैं

वीडियो में दहिया ने कहा, “मुझसे मत कहो कि पॉलिटिक्स में आओ। मनीष सिसोदिया हूं क्या मैं जो अपना स्तर इतना गिरा लूंगा? देखो क्या हो रहा है। मनीष सिसोदिया ने मान सरकार के लिए मांगा बाबा का आशीर्वाद। कौन से बाबा का? धीरेंद्र शास्त्री का।” उन्होंने शास्त्री के बारे में कहा कि वह मनुवादी हैं, जात-पात खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं, नफरत फैलाते हैं, बुलडोजर चलाने की बात करते हैं और अंधविश्वास व पाखंड फैलाते हैं।

दहिया ने आगे कहा, “5 साल में कुछ काम नहीं किया क्या जो यह सब करना पड़ रहा है? थोड़ी सी भी शर्म आती है? अपना लेवल इतना कैसे गिर सकते हो।” उन्होंने कहा, “ऐसी जीत भी क्या जीत है? ये कोई जीतना है? ऐसी जीत पर थूकता हूं मैं, ऐसी राजनीति पर थूकता हूं मैं।”

आप के समर्थन का दुख

दहिया ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए थे। उन्हें उम्मीद थी कि यह पार्टी कुछ अच्छा करेगी। लेकिन उनके मुताबिक, मनीष सिसोदिया जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति भी राजनीति के लिए अंधविश्वास का रास्ता अपना रहे हैं, तो ऐसे में उनमें और बाकियों में क्या अंतर रह गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News