Katra News: शनिवार सुबह से शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा का रजिस्ट्रेशन शाम 6 बजे से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया है। जिन श्रद्धालुओं के पास आरएफआईडी कार्ड उपलब्ध है, उन्हें ही यात्रा आगे बढ़ाने की इजाजत दी गई है।
शनिवार को यात्रा पंजीकरण केंद्र से शाम 6 बजे तक कुल 18,100 श्रद्धालुओं को आरएफआईडी कार्ड जारी किए गए थे। कार्ड मिलने के बाद इन यात्रियों ने भवन की ओर अपनी चढ़ाई शुरू कर दी थी। जिन भक्तों को कार्ड नहीं मिल सका है, उन्हें कटड़ा में रुककर अगले आदेश का इंतजार करने की सलाह दी गई है।
श्राइन बोर्ड रख रहा हर स्थिति पर नजर
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीम लगातार स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद पंजीकरण दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।