राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला का राज्यसभा में नोटिस, चर्चा और जांच की मांग

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में दान और चढ़ावे में हुई कथित चोरी और अनियमितताओं पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।

नोटिस में सुरजेवाला ने कहा कि सदन के पूर्व निर्धारित कार्यों को रोककर इस महत्वपूर्ण विषय पर बहस कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और कर्मियों द्वारा की गई वित्तीय गड़बड़ी को भी उजागर करता है।

भूमि खरीद और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 फरवरी 2020 को गठित राम जन्मभूमि ट्रस्ट को देश-विदेश के भक्तों ने हजारों करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट द्वारा जमीन की खरीद में जमीनों की कीमतें कई गुना बढ़ाकर दिखाई गईं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी के भी आरोप लगाए।

सुरजेवाला ने भक्तों द्वारा दान में दी गईं सोने-चांदी की ईंटों, रत्नों और कीमती आभूषणों के गबन का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2021 में भी जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News